19 Apr 2024, 21:21:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को गोलरहित ड्रा पर रोका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2015 6:09PM | Updated Date: Apr 14 2015 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेस्टिंग्स। लगातार दो हार के बाद भारतीय महिला टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए हाकेस बे कप टूर्नामेंट के तीसरे मैच में मंगलवार को दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया को गोलरहित ड्रा पर रोका। इस नतीजे से भारत ने अपना खाता भी खोला जबकि ऑस्ट्रेलिया का यह लगातार तीसरा ड्रा है। दुनिया की 13वें नंबर की भारतीय टीम को पहले चीन ने 2. 1 से और अमेरिका ने 4. 2 से हराया था।
   
भारतीयों ने बेहतर प्रदर्शन किया और डिफेंस ने ऑस्ट्रेलिया को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय गोलकीपर सविता ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए कई गोल बचाए। ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती 15 मिनट में दो पेनल्टी कार्नर मिले जिन्हें सविता ने नाकाम किया।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत का डिफेंस दमदार रहा। भारत को इस क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जब अनुराधा थोकचोम को सर्कल के भीतर बाधा पहुंचाई गई लेकिन भारत इस पर गोल नहीं कर सका। चौथे और आखिरी क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार हमले बोले लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। भारत को अब 16 अप्रैल को मेजबान न्यूजीलैंड से खेलना है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »