29 Mar 2024, 11:27:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जापान के खिलाफ सेमीफाइनल में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2015 7:00PM | Updated Date: Nov 20 2015 7:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआंटन। टूर्नामेंट में अब तक अजय चल रही भारतीय टीम आठवें जूनियर पुरूष एशिया कप हाॅकी टूर्नामेंट में कल यहां जापान के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में भी अपने विजय अभियान को जारी रखकर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी। सेमीफाइनल से पहले भारतीय युवा टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है। उसने जापान को टूर्नामेंट के शुरूआती पूल मैच में 2-1 से हराया था और इसलिए खिलाड़ी बढ़े मनोबल के साथ मैदान पर उतरेंगे। इससे निश्चित तौर पर भारतीय टीम मनोवैज्ञानिक फायदे में रहेगी। भारतीय टीम ने अब तक टूर्नामेंट में जापान, मलेशिया, चीन और ओमान को हराया है।

 

ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह शानदार फार्म में हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक नौ गोल किये हैं। इसके अलावा भारतीय फारवर्ड ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी तरफ जापान की निगाह भारत के अजय अभियान पर विराम लगाने पर टिकी रहेगी। इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले भारतीय जूनियर हाकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा हमने इससे पहले पूल चरण में जापान का सामना किया था। हम उनके खेल से परिचित हैं जिससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

विश्राम वाले दिन में हमें जापान के खिलाफ पहले मैच के दौरान अपनी कमियों का आकलन करने का मौका मिला है और हमने उनमें सुधार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा सेमीफाइनल अलग तरह का मैच होता है और हमें बहुत अधिक सतर्क रहने के बजाय अपने नैसर्गिक खेल पर ध्यान देना होगा। हम टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »