25 Apr 2024, 06:49:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

भारत की जूनियर एशिया कप में लगातार दूसरी जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2015 8:43PM | Updated Date: Nov 15 2015 8:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मलेशिया। भारत ने आठवें जूनियर पुरूष एशिया कप हाकी टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में आज यहां मलेशिया को 5-4 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से भारत पूल ए में लगातार दो जीत के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। टीम अब अपने अंतिम लीग मुकाबले में मंगलवार को चीन से भिड़ेगी।
     

भारत ने कल टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया था। मलेशिया ने मैच की शानदार शुरूआत करते हुए पहले मिनट में ही मैदानी गोल दागकर भारत को हैरान कर दिया। भारत ने हालांकि 10 मिनट के भीतर ही मनदीप सिंह के गोल की मदद से बराबरी हासिल कर ली। दोनों टीमों ने इसके बाद कई मूव बनाए लेकिन मलेशिया ने 25वें मिनट में एक और गोल दागकर एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली।
     

मध्यांतर तक मलेशिया 2-1 से आगे था। भारत ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की लेकिन इस बीच मलेशिया को दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने शानदार बचाव किया। गुरजांत सिंह ने इसके बाद भारत को बराबरी दिलाकर स्कोर 2-2 किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »