20 Apr 2024, 18:39:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चीन से फिर हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2015 9:32PM | Updated Date: Apr 11 2015 9:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय महिला हॉकी टीम चीन से एशियाई खेलों में मिली हार का बदला नहीं चुका सकी और उसे न्यूजीलैंड में चल रहे हाक बे कप टूर्नामेंट में शनिवार को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

हॉकी इंडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों टीमों ने मैच में तेज तर्रार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन गोल करने के मौके भी गंवाये। पहले हाफ तक स्कोर गोल रहित बराबरी पर था। भारत ने दूसरे हाफ पर जल्द ही गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली।

अनुराधा थोकचोम ने चीनी गोलकीपर को स्तब्ध कर भारत का पहला गोल दाग दिया। चीन ने जवाबी हमला किया और 34वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर पर मैंगयू वांग ने बराबरी का गोल कर दिया।

चीन ने 38वें मिनट में कियान यू के गोल से बढ़त बना ली। भारत ने बराबरी पर आने की भरपूर कोशिश की लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। भारत का अगला मुकाबला रविवार को अमेरिका के साथ होगा। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं और यह 19 अप्रैल तक चलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »