20 Apr 2024, 00:48:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हागुड भारतीय महिला हाॅकी टीम के मुख्य कोच नियुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2015 4:22PM | Updated Date: Oct 29 2015 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हाॅकी इंडिया ने अगले साल होने वाले रियो ओलंपिक खेलों से पहले नील हागुड को भारतीय महिला हाॅकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह इससे पहले भी राष्ट्रीय महिला टीम का मुख्य कोच रह चुके हैं।

आॅस्ट्रेलियाई हाॅकी टीम का 1985 से 1991 तक प्रतिनिधित्व करने वाले हागुड ने कहा, भारतीय महिला हाॅकी टीम के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। मुझे उनके प्रदर्शन पर गर्व है और खुशी है कि उन्होंने रियो ओलंपिक 2016 में जगह बनाई है। टीम अपनी कड़ी मेहनत से यहां तक पहुंची है और मुझे उम्मीद है कि मैं उन्हें अगले स्तर पर ले जाने में मदद करूंगा।

हागुड के मुख्य कोच रहते हुए ही भारतीय टीम ने 2013 में हाॅकी विश्व लीग राउंड दो का खिताब, एशियाई चैंपियन्स ट्राफी में रजत, एशियाई खेल 2014 में कांस्य पदक और राष्ट्रमंडल खेल 2014 में पांचवां स्थान हासिल किया था।

हाॅकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा,  हमें खुशी है कि नील हागुड फिर से भारतीय महिला हाॅकी टीम के मुख्य कोच का पद संभाल रहे हैं। नील के योग्य नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने पिछले ढाई वर्षों में अच्छी प्रगति की थी और हमें आगे भी इसी तरह के परिणाम की उम्मीद है। वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज भारतीय महिला हाॅकी टीम ने 36 साल के बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »