20 Apr 2024, 05:24:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

हाॅकी इंडिया का सहयोगी सदस्य बना हाॅकी कुर्ग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2015 3:15PM | Updated Date: Oct 26 2015 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक से अब हाॅकी इंडिया की दो सदस्य ईकाइयां होंगी चूंकि हाॅकी कुर्ग राज्य से नया सहायक सदस्य बना है। हाॅकी कर्नाटक पहले ही स्थायी सदस्य है जबकि हाॅकी कुर्ग अब सहायक सदस्य होगा। नवगठित हाॅकी कुर्ग के अध्यक्ष पी ई कलैया होंगे। हाॅकी इंडिया के अब 20 स्थायी सदस्य हैं जबकि 28 सहायक सदस्य हैं। अब हाकी कुर्ग राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में एक अलग टीम के रूप में भाग ले सकता है।

 

हाॅकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा मैं हाॅकी कुर्ग का हाकी इंडिया के नये सहायक सदस्य के रूप में स्वागत करता हूं। कुर्ग क्षेत्र ने हमेशा भारतीय हाॅकी को उम्दा खिलाड़ी दिये हैं और उम्मीद है कि यह परंपरा कायम रहेगी। मौजूदा भारतीय टीम में कुर्ग से वीआर रघुनाथ, एस वी सुनील, एस के उथप्पा, निकिन और नितिन थिमैया हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »