24 Apr 2024, 20:06:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कोच का फोकस पेनल्टी कार्नर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2015 4:31PM | Updated Date: Apr 10 2015 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इपोह। भारत के मुख्य कोच पाल वान ऐस को बखूबी पता है कि अजलन शाह कप हाकी में भारत को गुरूवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल करने के अधिक मौके नहीं मिलेंगे लिहाजा उन्होंने शनिवार को अभ्यास सत्र में पेनल्टी कार्नर पर विशेष जोर दिया।

 

वी आर रघुनाथ और रूपिंदर पाल सिंह के रहते भारत का पेनल्टी कार्नर मजबूत माना जा रहा है लेकिन कनाडा के खिलाफ कल वे आठ में से दो पर ही सफलता हासिल कर सके।

 

वान ऐस ने कहा ,‘‘ हमें शनिवार को जूझना होगा। शनिवार को हमें आठ कार्नर नहीं मिलेंगे लिहाजा गोल करने का कोई मौका नहीं गंवाना है।’’ कोच ने अभ्यास के बारे में कहा ,‘‘ यह उन्हें जगाने के लिये था। उन्हें यह समझाने के लिये कि अभी सब खत्म नहीं हुआ है और सबसे कठिन मैच बाकी है।’’

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »