19 Apr 2024, 06:40:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने न्यूजीलैंड से हॉकी श्रृंखला 2-1 से जीती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2015 7:29PM | Updated Date: Oct 11 2015 7:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने क्राइस्टचर्च में चौैथे और अंतिम हाकी टेस्ट में न्यूजीलैंड को 1-1 से ड्रा पर रोककर चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली। पहले दो क्वार्टर में कोई गोल नहीं होने के बाद निक रोस ने 41वें मिनट में न्यूजीलैंड को बढ़त दिलाई लेकिन भारत ने दो मिनट बाद ही एसवी सुनील (43वें मिनट) के मैदानी गोल की मदद से बराबरी हासिल कर ली।
    

पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने कई हमले करते हुए दबदबा बनाया। कप्तान सरदार सिंह ने दाहिने छोर से मूर्व बनाया लेकिन उनके हमले को न्यूजीलैंड के एलेक्श शा ने नाकाम कर दिया।
    

भारत को 11वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन रूपिंदर पाल सिंह इसे गोल में नहंी बदल पाए। न्यूजीलैंड ने इसके बाद भारतीय डिफेंस पर दबाव बनाया। ब्लेयर टेरेंट ने लंबा पाया दिया जो निक वुड के पास पहुंचा जो गोल करने की स्थिति में थे लेकिन भारतीय डिफेंस ने सतर्कता दिखाते हुए इसे नाकाम कर दिया। पहले क्वार्टर के अंतिम लम्हों में आकाशदीप को गोल करने का मौका मिला लेकिन उनका शाट लक्ष्य से दूर रहा। दूसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने बेहतर खेल दिखाया। टीम को पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शानदार बचाव करते हुए इसे नाकाम कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »