20 Apr 2024, 06:27:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजलन शाह हॉकी: भारत ने कनाडा को हराकर पहली जीत दर्ज की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2015 6:32PM | Updated Date: Apr 9 2015 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मलेशिया। खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय हॉकी टीम को अपने से कम रैंक वाली कनाडा को भी हराने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी और उसने 24वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट मेें उसे 5-3 से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की।
   

रूपिंदर पाल सिंह (13 वें मिनट) और वीआर रघुनाथ (32 वें मिनट) ने अलग अलग पैनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे जबकि रमनदीप सिंह (46 वें एवं 47 वें मिनट) में दो फील्ड गोल किए। इसके बाद सतबीर सिंह (49 वें मिनट) ने एक और गोल दागकर भारत के गोलों की संख्या पांच कर दी।
   

दुनिया की 15 वें नंबर की टीम कनाडा की ओर से ओलिवर शोलफील्ड (43 वें), जगदीश गिल (49 वें) और डेविड जेम्सन (52वें मिनट) ने तीन गोल किए।
   

विश्व रैकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारत ने हालांकि गेंद पर बेहतर नियंत्रण बनाए रखा, उसका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं था। लगातार चौथे मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने कई मौके गंवाए और उसकी कमजोर पिछली पंक्ति की वजह से विपक्षी टीम ने आसान गोल किए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »