17 Apr 2024, 05:12:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यूजीलैंड दौरे पर 21 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे सरदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2015 3:15PM | Updated Date: Sep 23 2015 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरदार सिंह दो से 11 अक्तूबर तक होने वाले न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय हाॅकी टीम की कप्तानी संभालेंगे। भारतीय टीम इस दौरे पर छह मैच खेलेंगे। पहले दो मैच न्यूजीलैंड 'ए' टीम के खिलाफ खेले जाएंगे जबकि बाकी चार मैच न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ होंगे।

भारतीय टीम हाई परफार्मेंस निदेशक और मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस के मार्गदर्शन में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर अभ्यास शिविर में भाग ले रही है । इसमें पेनल्टी कार्नर और पासेस पर कड़ी मेहनत की जा रही है।

ओल्टमेंस ने कहा, टीम ने पिछले कुछ सप्ताह में आपसी तालमेल और पासेस पर बहुत मेहनत की है। हमारा जोर डी के भीतर प्रयासों को गोल में बदलने पर है। कोच ने बताया कि गोलकीपरों का दक्षिण अफ्रीका के डेव स्टानिफोर्थ के साथ सत्र सार्थक रहा।

टीमें : गोलकीपर (पी आर श्रीजेश, हरजोत सिंह  डिफेंडर) बीरेंद्र लाकड़ा, कोथाजीत सिंह, वी आर रघुनाथ, जसजीत सिंह खुलर, रूपिंदर पाल सिंह, गुरजिंदर सिंह मिडफील्डर, सरदार सिंह (कप्तान), चिंग्लेनसाना सिंह, एस के उथप्पा, सतबीर सिंह, देविंदर वाल्मीकि, मनप्रीत सिंह, धरमवीर सिंह  फारवर्ड : एस वी सुनील, रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, निकिन थिमैया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »