29 Mar 2024, 03:52:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

मोहाली की बजाय रायपुर में होगा विश्व हाकी लीग फाइनल्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2015 5:15PM | Updated Date: Apr 8 2015 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। विश्व हाकी लीग पुरूष फाइनल्स मोहाली की बजाय रायपुर में इस साल 28 नवंबर से छह दिसंबर तक खेला जाएगा। साईंस कॉलेज परिसर स्थित एस्ट्रोटर्फ मैदान में यह टूर्नामेंट खेला जायेगा। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह की अध्यक्षता में हॉकी महासंघ के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में प्रतियोगिता आयोजन के लिए सहमति प्रदान की गई।

 

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सारी तैयारियां युद्घस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेषकर लोक निर्माण विभाग और खेल विभाग को कार्य-योजना बनाकर समय-सीमा में सारी तैयारियां करने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्व की शीर्षस्थ आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें जर्मनी, जापान, स्पेन, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान आदि देशों की टीम शामिल हैं। लीग प्रतियोगिता के आयोजन के बाद ही जूनियर हॉकी विश्व कप का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

विश्व कप प्रतियोगिता के आयोजन की दावेदारी के लिए आयोजक संस्था को कम से कम एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का अनुभव होना चाहिए। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरेन्द्र बत्रा ने बैठक में हाकी की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे मे प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि लीग मैच संपन्न कराने के लिए एक अतिरिक्त एस्ट्रो टर्फ की जरूरत होगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »