26 Apr 2024, 03:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

HIL नीलामी: पंजाब के हुए ‘सरदार’, 38 लाख में खरीदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2015 1:39PM | Updated Date: Sep 17 2015 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया लीग के लिए लगाई जा रही बोली में सरदार सिंह को पंजाब वॉरियर्स ने 38 लाख 45 हजार रुपए में खरीदा है। नीलामी से पहले सभी की नजरें सरदार सिंह पर ही थी। 13 लाख 26 हजार की बेस प्राइस वाले सरदार सिंह के लिए इस नीलामी को एक्सपर्ट्स ज्यादा उत्साहित करने वाला नहीं मान रहे हैं।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने सुबह साढ़े 9 बजे फ्रेंचाइजीज का वेलकम किया। इस नीलामी में 135 भारतीय और 141 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। फ्रेंचाइजीज का ध्यान मुख्यतः सरदार सिंह, जेमी ड्वेर, रूपिंदर पाल पर ही था।

हॉकी इंडिया लीग के लिए लगाई जा रही बोली में सरदार सिंह को पंजाब वॉरियर्स ने 38 लाख 45 हजार रुपए में खरीदा है। नीलामी से पहले सभी की नजरें सरदार सिंह पर ही थी। सबसे पहले, कई प्लेयर्स की बोली न लगने पर उन्हें रिजर्व कैटिगरी में रखा गया।

आयरलैंड के ऐलन सोदर्न रिजर्व पूल में जाने वाले पहले खिलाड़ी थे। इसके बाद डोमिनिक उहेर के साथ भी ऐसा हुआ। भारतीय खिलाड़ी विवेक सागर भी रिसर्व पूल में गए। नीलामी में सबसे पहले बिकने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के मिड फील्डर कीरन गोवर्स रहे, जिन्हें दबंग मुंबई ने 23 लाख 84 हजार रुपए में खरीदा। दूसरे नंबर पर सरदार सिंह की बोली लगी।

जर्मन के फॉरवर्ड प्लेयर फ्लोरियन फुचेस को दबंग मुंबई ने 63 लाख 53 हजार में खरीदा। निथिन थिमैया 9 लाख 26 हजार की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। हॉकी इंडिया लीग के नए नियमों के मुताबिक, हर फ्रेंचाइजी के साथ 14 की जगह अब सिर्फ 12 भारतीय खिलाड़ी ही जुड़े सकेंगे। जबकि 10 विदेशी खिलाड़ियों की जगह हर टीम के पास 8 खिलाड़ी ही होंगे। सभी 20 खिलाड़ी बेंच पर दो गोलकीपर्स के साथ मैच शीट पर होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »