29 Mar 2024, 20:03:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सरदार, रूपिंदर समेत कई सितारों पर कल एचआईएल नीलामी में लगेगी बोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2015 3:26PM | Updated Date: Sep 16 2015 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान सरदार सिंह और ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह गुरूवार को हाॅकी इंडिया लीग के लिए यहां होने वाली नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगे जबकि फ्रेंचाइजी अगले दो सत्रों के लिये सर्वश्रेष्ठ टीम चुनने के इरादे से इसमें शामिल होंगी। सरदार और रूपिंदर समेत 135 भारतीय खिलाड़ियों पर कल बोली लगेगी। इसके अलावा 137 विदेशी खिलाड़ी भी नीलामी का हिस्सा होंगे जिसमें जैमी ड्वायेर, निकोलस जकोबी, एंड्रयू हैवर्ड, कीरान गोवर्स और लुकास रे शामिल है।

एफआईएच सीईओ केली फेयरवेदर भी इस मौके पर मौजूद होंगे। हाॅकी लीग के नए नियमों को एफआईएच ने मंजूरी दे दी है। उनके अलावा हर टीम के प्रतिनिधि भी मौजूद होंगे जिनमें मालिक, टीम प्रबंधन और कोच शामिल हैं। नए नियमों के तहत हर टीम में 20 खिलाड़ी होंगे जिनमें 12 भारतीय और आठ विदेशी रहेंगे।

हाॅकी इंडिया लीग के चेयरमैन और हाॅकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा, यह हमारे लिए रोमांचक पल होगा जिसमें फ्रेंचाइजी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हासिल करने के लिए बोलियां लगाएंगी। अहम भूमिका नए नियमों की भी होगी जिनकी घोषणा दो दिन पहले ही हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »