25 Apr 2024, 22:42:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

जूनियर एशिया कप हाकी सेमीफाइनल में जापान से हारा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2015 7:44PM | Updated Date: Sep 12 2015 7:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चांगझोउ। भारतीय महिला हाकी टीम को आज सातवें जूनियर एशिया कप सेमीफाइनल में जापान ने पेनल्टी शूटआउट में हराया।
    

निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर था। भारत के लिये दीपग्रेस इक्का और रेणुका यादव ने गोल किये। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में जापान ने 3-2 से जीत दर्ज की। अब भारत तीसरे चौथे स्थान के मुकाबले में कोरिया से खेलेगा।
   

पहले हाफ में भारतीयों ने आक्रामक खेल दिखाया और जल्दी ही पेनल्टी कार्नर भी मिला। दीपग्रेस इक्का ने इसे गोल में तब्दील करके चौथे मिनट में भारत को बढत दिलाई।
    

जापान के लिये बराबरी का गोल 18वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर कप्तान युकारी मानो ने किया। मिडफील्डर रेणुका यादव ने 25वें मिनट में भारत को फिर बढत दिला दी। जापान ने हालांकि 57वें मिनट में अयाने हिराहारा के गोल के दम पर बराबरी की।
   

शूटआउट में भारत के लिये सिर्फ नवजोत कौर और प्रीति दुबे ही गोल कर सकी जबकि नवनीत कौर, दीपग्रेस और कप्तान रानी के निशाने चूक गए। यह टूर्नामेंट एफआईएच जूनियर विश्व कप 2016 के लिये क्वालीफिकेशन टूर्नामेेंट है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »