29 Mar 2024, 12:46:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला हाॅकी खिलाड़ियों ने कहा- हम मौके का पूरा फायदा उठाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2015 2:56PM | Updated Date: Aug 30 2015 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय महिला हाॅकी टीम की सदस्यों ने रविवार को कहा कि वे आलंपिक क्वालीफिकेशन का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगी क्योंकि यह कई खिलाड़ियों के लिए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलने का अंतिम मौका होगा। भारतीय महिला टीम 36 साल बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही है। पिछली बार टीम 1980 मास्को ओलंपिक में खेली थी और चौथे स्थान पर रही थी।


भारतीय कप्तान रितु रानी ने कहा, यह सपना साकार होने की तरह है। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि हम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। जब हमें पता चला कि हम क्वालीफाई कर चुके हैं तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं था।


यह प्रत्येक खिलाड़ी के जीवन का खास लम्हा है और हम सुनिश्चित करेंगे कि पोडियम पर जगह बनाकर इसे यादगार बनाएं। एंटवर्प में जापान के खिलाफ अहम गोल दागकर भारत की उम्मीदें जीवंत रखने वाली स्टार स्ट्राइक रानी रामपाल ने कहा, यह अविश्वसनीय है। हमें आलंपिक में जगह बनाने का यकीन था लेकिन अब जब ऐसा हो गया है तो इस पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »