20 Apr 2024, 09:26:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यूजीलैंड ने भारत को 1-2 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2015 11:39PM | Updated Date: Apr 6 2015 11:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इपोह। डिफेंडरों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत को अंतिम लम्हों में गोल खाने के कारण यहां 24वें सुल्तान अजलन शाह कप हाकी टूर्नामेंट के अपने दूसरे लीग मैच में बेहतर रैंकिंग वाली न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी। दबाव के समय ढिलाई बरतने के कारण भारत को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। छह देशों की प्रतियोगिता में यह न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत है।

     
 
 
मध्यांतर तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पाई जिसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान साइमन चाइल्ड ने 38वें मिनट में मैदानी गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह ने 43वें मिनट में गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर किए लेकिन एंडी हेवर्ड (55वें मिनट) ने मैच खत्म होेने से पांच मिनट पहले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित। भारत के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालने के बाद दूसरे मैच में पाल वान ऐस के मार्गदर्शन में यह टीम की पहली हार है।
     
 
 
इस जीत से न्यूजीलैंड ने दो मैचों से अधिकतम छह अंक हासिल किए हैं जबकि भारत का इतने ही मैचों में एक अंक है। भारत ने शुरूआती 30 मिनट में बेहतर खेल दिखाया लेकिन गोल का पहला मौका न्यूजीलैंड ने बनाया जब ह्यूगो इंगलिस उस समय गोल करने से चूक गए जबकि उन्हें सिर्फ भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश को छकाना था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »