25 Apr 2024, 20:14:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हाॅकी इंडिया लीग खिलाड़ियों की नीलामी 17 सितंबर को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2015 3:11PM | Updated Date: Aug 21 2015 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हाॅकी इंडिया लीग के चौथे सत्र के लिये 135 भारतीय और 142 विदेशी खिलाड़ियों की नीलामी शहर के एक होटल में 17 सितंबर को होगी। छह टीमें भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, जर्मनी, बेल्जियम, स्काटलैंड, मलेशिया, जापान और कोरिया के खिलाडियों के लिये बोली लगाऐंगी।

 

इससे पहले अगस्त में हाकी इंडिया लीग ने सभी टीमों को शीर्ष तीन भारतीय और विदेशी खिलाड़ी रखने का विकल्प दिया था जबकि बाकी सभी को मुक्त कर दिया गया था। कुल 278 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी जिनमें 135 भारतीय और 142 विदेशी हैं। नियमों के तहत एक टीम में 20 खिलाड़ी हो सकते हैं

 

जिनमें 12 भारतीय और आठ विदेशी होंगे। गत चैम्पियन रांची रेज ने छह खिलाड़ियों को बरकरार रखा जिनमें कप्तान एशले जैकसन, बैरी मिडिलटन, फर्गुस के , मनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा और कोथाजीत सिंह हैं। जेपी वारियर्स ने गोलकीपर जाप स्टाकमैन को मुक्त कर दिया। अब उसके पास 472500 डालर है जिसमें से 252500 वह उन खिलाड़ियों पर खर्च कर चुका है जिन्हें बरकरार रखा गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »