28 Mar 2024, 18:46:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत के विवेक बने राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 1:13AM | Updated Date: Feb 11 2020 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की उभरते खिलाड़ी विवेक प्रसाद को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने वर्ष 2019 के लिए राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुना है। 19 वर्षीय मिडफील्डर खिलाड़ी विवेक ने इस पुरस्कार की होड़ में अर्जेंटीना के मैको कैसेला और ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक गोवर्स को पीछे छोड़ा। कैसेला दूसरे और गोवर्स तीसरे स्थान पर रहे। विवेक ने जनवरी 2018 में चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में कदम रखा था तब वह मात्र 17 साल की उम्र में भारत की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।
 
उसके बाद से वह अब तक सीनियर टीम के लिए 60 मैचों में खेल चुके हैं। सुलतान अजलान शाह कप 2019 में भारत उपविजेता रहा था और विवेक ने टूर्नामेंट में दो गोल किये थे। भारत पिछले साल एफआईएच सीरीज फाइनल्स और ओलम्पिक क्वालीफायर्स में खेला था। सीरीज फाइनल्स में भारत पूल राउंड में सभी टीमों को हराते हुए फाइनल में पहुंचा जहां उसने दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया। विवेक ने फाइनल में एक गोल किया और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया। विवेक ओलम्पिक क्वालीफायर में रूस को हारने वाली टीम का हिस्सा थे। इस अवार्ड की वोंिटग में विवेक को कुल 34.5 फीसदी वोट, कैसेला को 22 फीसदी वोट और गोवर्स को 20.9 फीसदी वोट मिले।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »