19 Apr 2024, 21:06:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महाराष्ट्र हाॅकी के चुनाव में उतरेंगे कई ओलंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2015 3:27PM | Updated Date: Aug 11 2015 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ओलम्पियन गुरबक्श सिंह ग्रेवाल, मर्विन फर्नांडिज और जोकिम कार्वाल्हो तथा पूर्व राष्ट्रीय कोच और अनेक पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कल यहां मुंबई हाॅकी संघ के होने वाले चुनाव में वर्तमान मंगा सिंह बक्शी गुट को पूरी तरह चुनौती देने की तैयारी में है। ओलंपियन गुट के प्रवक्ता कार्वाल्हो ने बताया कि वर्तमान समिति ने राज्य में खेलों के विकास के लिये कुछ भी नहीं किया।
 
मैक्सिको ओलम्पिक (1968) के भारतीय टीम के सदस्य गुरबक्श अध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला निवर्तमान अध्यक्ष बक्शी से होगा। महासचिव पद के लिये एक अन्य ओलम्पियन कार्वाल्हो का मुकाबला वर्तमान अधिकारी रामसिंह राठौर से होगा जबकि मर्विन फर्नांडिज उपाध्यक्ष पद के लिये मैदान में हैं। इसके अलावा अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी कल यहां होने वाले चुनाव की दौड़ में शामिल हैं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »