28 Mar 2024, 16:01:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

वेवराइडर्स ने छह खिलाड़ियों को बरकरार रखा, सरदार को छोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2015 9:05PM | Updated Date: Aug 10 2015 9:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व विजेता दिल्ली वेवराडर्स (डीडब्ल्यूआर) ने वर्ष 2016 और 2017 की हाकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिये अपने कप्तान सरदार सिंह को रिलीज कर दिया है जबकि छह खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।
   

एचआईएल के अगले साल होने वाले चौथे सत्र के लिये प्रत्येक फ्रेंचाइजी को तीन भारतीय और तीन विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन रखने का विकल्प दिया गया जबकि बाकी खिलाड़ियों की 2015 में नीलामी होनी है। दिल्ली टीम ने जिन तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है उसमें विदेशी खिलाड़ियों में स्टार फारवर्ड साइमन चाइल्ड डिफेंडर स्टीवन एडवर्ड और त्रिस्टान शामिल है। भारतीय खिलाड़ियों में युवराज वालमिकी ्र तलविंदर सिंह और सुरेन्दर कुमार को रिटेन किया गया है।
   

पिछले तीन सत्र में वेवराइडर्स ने स्टार खिलाड़ी सरदार सिंह रूपेन्दर पाल सिंह आस्‍ट्रेलिया के जेसन विल्सन और मैट गोटर्स न्यूजीलैंड के एन्ड्रयु हेवर्ड और दक्षिण अफ्रीका के लायड नोरिस जोंस के सहारे शानदार प्रदर्शन किया लेकिन इस बार उसने इन सभी को रिलीज कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »