29 Mar 2024, 18:01:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने फ्रांस को 2-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2015 11:30AM | Updated Date: Aug 4 2015 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चिंग्लेनसाना सिंह और एसवी सुनिल के शानदार गोलों की मदद भारतीय टीम ने यूरोप दौर के पहले मुकाबले में फ्रांस को 2-0 से पराजित किया। इसी के साथ भारत ने फ्रांस के खिलाफ दो मैचों की सीरिज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामक प्रदर्शन किया और अधिक समय गेंद अपने पास रखी। 

भारत की ओर से चिंग्लेनसाना ने पहला गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। उसके बाद एसवी सुनील ने गोल कर बढ़त को दोगुनी कर दिया। मध्यांतर भारत की बढ़त कायम रही। मध्यांतर के बाद ने फ्रांस की टीम ने जवाबी हमले किए, लेकिन वह गोल करने में नाकाम रहे। फ्रांस को गोल करने के मौके मिले, लेकिन गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया। इससे पहले भारत ने फ्रांस को विश्व लीग सेमीफाइनल में 2-0 से ही हराया था। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »