29 Mar 2024, 04:56:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विवाद के बाद आज फ्रांस से मुकाबला करने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2015 12:13PM | Updated Date: Aug 3 2015 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ला तोकेट (फ्रांस)। पिछले कुछ हफ्तों के विवाद के बाद भारतीय हॉकी टीम सोमवार को फ्रांस के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने यूरोपीय दौरे की शुरुआत करेगी। विदेशी कोच नीदरलैंड्स के पॉल वॉन ऐस को तीन साल के अनुबंध के बाद पांच महीने के भीतर ही बर्खास्त किए जाने के बाद यूरोप दौरे पर पहुंची।

 
टीम फ्रांस में दो मैच खेलने के बाद तीन मैच खेलने के लिए स्पेन जाएगी। यूरोपीय दौरे पर हाई परफॉर्मेंस मैनेजर रोलेंट ओल्टमैंस टीम के मुख्य कोच की भूमिका भी निभाएंगे। भारत ने हाल में बेल्जियम में विश्व लीग सेमीफाइनल्स में फ्रांस को हराया, जहां टीम अंतत: चौथे स्थान पर रही थी। 
 
मौका नहीं देंगे 
कप्तान सरदार सिंह ने कहा कि फ्रांस की टीम अच्छी है और उनके पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं। हम उन्हें हल्के में नहीं ले सकते और हम अपनी रणनीति के अनुसार खेलेंगे। बेल्जियम में पिछले मैच में उन्होंने अपनी गति और शुरुआती गोल दागकर हमें हैरान कर दिया था। इस बार हम उन्हें हैरान करने वाले हमले करने का मौका नहीं देंगे और गेंद को अपने कब्जे में रखने की कोशिश करेंगे।
 
’ कुछ अहम खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है, जिससे हमारा डिफेंस और फॉरवर्ड पंक्ति मजबूत होगी। हमारे पास कुछ युवा खिलाड़ी भी हैं, जिनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »