28 Mar 2024, 22:50:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

झांसी में महिला हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी 12 टीमें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2019 1:14AM | Updated Date: Dec 21 2019 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की कर्मस्थली झांसी में 22 से 27 दिसंबर तक होने वाली अखिल भारतीय प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए तैयारियां जोरों पर हैं जिसमें देश की चुनींदा 12 महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने यहां ध्यानचंद स्टेडियम में पत्रकारों को शुक्रवार को प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह प्राइजमनी प्रतियोगिता है जिसमें विजेता टीम को दो लाख, उपविजेता को एक लाख और तृतीय स्थान पर रहने वाले टीम को 50 हजार रूपये की पुरस्कार राशि दी जायेगी। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, हॉकी महाराष्ट्र, उत्तर रेलवे दिल्ली, हॉकी यूनिट आफ तमिलनाडु, उत्तर पूर्व रेलवे गोरखपुर, सोनीपत हॉकी अकादमी और भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल की टीमें हिस्सा लेंगी।

 

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में न केवल बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 20 हजार और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ फुलबैक , सर्वश्रेष्ठ हॉफ बैक तथा सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड को 10 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी। मंडलायुक्त ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है जिसमें हॉकी इंडिया के सारे नियम इसमें लागू होंगे । प्रतियोगिता में पूरा काम उनका होगा और हम उन्हें सहयोग करेंगे लेकिन निर्णय उन्हीं का रहेगा। सर्दी का समय है और महिलाओं की प्रतियोगिता है ऐसे में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जायेगी। कुछ टीमों को पैरामेडिकल परिसर के बालिका छात्रावास और शहर के वीरांगना होटल के साथ साथ जरूरत होने पर स्टेडियम में ठहराया जायेगा और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि खिलाड़यिों की ठहरने की जगहों पर किसी भी पुरूष का  प्रवेश लगभग वर्जित रहे।

 

यदि टीमों के साथ कोई पुरूष सदस्य हैं तो ठीक है लेकिन इसके अलावा उनके रूकने के स्थान पर किसी बाहरी पुरूष को किसी भी कारण से प्रवेश नहीं दिया जायेगा। महिला खिलाडियों की सुरक्षा का चाक चौबंद इंतजाम किया जायेगा। महिला टीमों के रूकने की जगह और प्रतियोगिता स्थल पर महिला कार्मिकों सहित पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था की जायेगी। टीमों और ऑफिशियलों को आवास स्थल से प्रतियोगिता स्थल तक लाने और वापस ले जाने के लिए पर्याप्त संख्या में बसों और वाहनों की व्यवस्था की जायेगी। खिलाडियों के साथ कोई आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर महिला चिकित्सक, चिकित्सीय सामग्री और स्ट्रेचर सहित एंबुलेंस की व्यवस्था की जायेगी, साथ ही प्रतियोगिता और आवास स्थल पर अग्निशमन दल की भी व्यवस्था की जायेगी। प्रतियोगिता के डायरेक्टर, जज, अम्पायर और टेक्निकल ऑफिसरों के रूकने की व्यवस्था बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में की गयी है।   

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »