24 Apr 2024, 15:12:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता फाइनल मैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 6:09PM | Updated Date: Dec 12 2019 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ियों ने 01 से 12 दिसम्बर तक दिल्ली में आयोजित 26वीं चरणजीत राय नेहरू कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में एन.सी.सी. सोनीपत की टीम को 1-0 से परास्त कर फायनल मुकाबला जीता। मैच में एक मात्र गोल पेनॉल्टी कार्नर से 32वें मिनट में अकादमी की खिलाड़ी संस्कृति स्वान ने किया। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब ज्योति सिंह ने अर्जित किया।
 
अकादमी की टीम ने सेमी फायनल में सोनीपत हरियाणा की टीम को 4-0 से हरा कर फायनल में प्रवेश किया था। संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण ओलम्पियन तथा खेल मंत्री हरियाणा सरकार, संदीप सिंह ने किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »