20 Apr 2024, 20:55:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी : ओलंपिक टिकट कटाने उतरेंगी पुरूष और महिला टीमें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2019 4:25PM | Updated Date: Oct 31 2019 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। भारतीय हॉकी के लिये घरेलू मैदान पर ओलंपिक का टिकट हासिल करने के लिहाज से शुक्रवार और शनिवार के दिन सबसे महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं जहां प्रतिष्ठित कलिंगा स्टेडियम में सीनियर पुरूष हॉकी टीम रूस और महिला हॉकी टीम अमेरिका के खिलाफ ओलंपिक क्वालिफायर मुकाबले खेलने उतरेंगी। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में 2020 टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफायर मुकाबले खेले जाएंगे जहां विश्व के पांचवें नंबर की पुरूष टीम मनप्रीत सिंह की अगुवाई में रूस के खिलाफ हर हाल में जीत के साथ ओलंपिक का टिकट हासिल करने के लक्ष्य से उतरेगी जबकि रानी रामपाल की अगुवाई में नौवीं रैं किग वाली महिला टीम अमेरिका की चुनौती से पार पाने के लिये खेलेगी।
 
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने इस वर्ष भुवनेश्वर में और महिला टीम ने हिरोशिमा में एफआईएच सीरीज फाइनल्स जीतने के बाद ओलंपिक क्वालिफायर के फाइनल चरण में जगह बनाई है और अब टोक्यो का टिकट पाने के लिये उसे रूस और अमेरिका को हराना होगा। नये प्रारूप के हिसाब से ओलंपिक क्वालीफायर्स में दो मैच होंगे जिसमें अंकों के आधार पर फैसला होगा कि कौन सी टीम अगले साल टोक्यो ओलंपिक में खेलेगी। जीतने पर तीन अंक और ड्रा रहने पर एक अंक मिलेगा। यदि अंक बराबर रहते हैं तो फिर गोल औसत देखा जाएगा और यदि गोल भी बराबर रहते हैं तो शूट आउट का सहारा लिया जाएगा। यदि शूट आउट बराबर रहता है तो सडन डैथ से ओलम्पिक में जाने वाली टीम का फैसला होगा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »