20 Apr 2024, 15:11:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने न्यूजीलैंड को 6.1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2015 10:06PM | Updated Date: Jul 24 2015 10:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रेदा। कप्तान रानी रामपाल की हैट्रिक की मदद से भारत ने वोल्वो आमंत्रण अंडर 21 महिला हाॅकी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को 6.1 से हराकर पहली जीत दर्ज की। रानी ने पांचवें मिनट में पहला गोल किया। इसके चार मिनट बाद नवनीत कौर ने गोल करके भारत की बढत दुगुनी कर दी।

 

भारत के लिये रानी ने 30वें मिनट में तीसरा गोल दागा। दूसरे हाफ में रानी ने 40वें मिनट में चौथा गोल किया। अनुपा बारला ने 46वें मिनट में गोल करके भारत की बढत 5.0 की कर दी। न्यूजीलैंड के लिये पिप्पा नोर्मन ने 53वें मिनट में एकमात्र गोल किया। भारत का छठा गोल 70वें मिनट में लिली माऐंगबाम ने दागा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »