28 Mar 2024, 19:22:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी : ओलंपिक क्वालीफायर्स के लिए अमेरिकी टीम भारत पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2019 5:05PM | Updated Date: Oct 25 2019 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। भारत के खिलाफ ओलंपिक क्वालीफायर्स मुकाबला खेलने अमेरिका की महिला हॉकी टीम भारत पहुंच गयी है। यह मुकाबला एक और दो नवम्बर को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा। अमेरिकी टीम इस मुकबले के लिए भुवनेश्वर पहुंच गयी है। अमेरिकी टीम की कप्तान कैथलीन शार्की ने भारत में एक बड़ा इवेंट खेलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में खेलना रोमांचक है।
 
इस टीम में कोई भी खिलाड़ी पहले कभी भारत में नहीं खेली है जिसका हॉकी में समृद्ध इतिहास है।  हमें ओलंपिक क्वालीफायर्स का बेताबी से इन्तजार है। भारतीय टीम का आखिरी बार अमेरिका से मुकाबला 2018 के महिला विश्व कप में हुआ था जहां भारत ने 1-1 का ड्रा खेला था। ओलंपिक क्वालीफायर्स में दो मैच होंगे जिसमें अंकों के आधार पर फैसला होगा कि कौन सी टीम अगले साल टोक्यो ओलंपिक में खेलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »