28 Mar 2024, 15:38:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी फाइनल में जगह बनाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2019 12:37AM | Updated Date: Oct 7 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित चतुर्थ एस.एन.बी.पी. ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के अन्तर्गत आज खेले गए सेमी फाइनल में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-2 से सेल अकादमी को परास्त कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला सोमवार सात अक्टूबर को मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी और एस.जी.पी.सी. के बीच खेला जाएगा। यह प्रतियोगिता एक अक्टूबर से चल रही है। आज खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले के छठवें मिनट में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी टीम के कप्तान श्रेयस धुपे ने पहला फील्ड गोल मारकर टीम की विजयी शुरुआत की। एक मिनट बाद ही सातवें मिनट में अकादमी के खिलाड़ी लव कनौजिया ने दूसरा फील्ड गोल मारकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मैच के 11वें मिनट में सेल अकादमी के खिलाड़ी प्रशांत ने फील्ड गोल मारकर अपनी टीम के लिए पहला गोल मारकर स्कोर 2-1 कर दिया। 

इसके जवाब में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के खिलाड़ी कोनेन दाद ने 35वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर गोल मारा और अकादमी टीम को 3-1 से आगे कर दिया। इसके दो मिनट बाद 37वें मिनट में सेल अकादमी के खिलाड़ी केरोबिन लकरा ने पेनाल्टी कार्नर से गोल मारकर स्कोर 3-2 कर दिया। मैच के 50वें मिनट में मध्यप्रदेश हॉकी के खिलाड़ी थौनाओजाम इंगालेम्बा लुवांग ने एक फील्ड गोल मारकर 4-2 से मध्य प्रदेश अकादमी टीम को जीत दिलाई। टूर्नामेंट में हॉकी अकादमी के खिलाड़ी  अकादमी के प्रशिक्षक लोकेंद्र शर्मा और टीम मैनेजर मंगल वेद के नेतृत्व में हिस्सा ले रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »