24 Apr 2024, 15:06:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

भारतीय महिला टीम नीदरलैंड से 0-1 से हारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2015 8:22PM | Updated Date: Jul 19 2015 8:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नीदरलैंड। भारतीय महिला हाकी टीम वोल्वो अंडर-21 टूर्नामेंट में आज यहां नीदरलैंड से 0-1 से हार गयी। कार्मेन विसमैन ने 33वें मिनट में मैदानी गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। उनका यह गोल इतना शानदार था कि भारतीय गोलकीपर के पास उसे रोकने का कोई मौका नहीं था।


भारतीय स्ट्राइकरों ने लगातार आक्रमण करके दबाव बनाये रखा लेकिन वे नीदरलैंड की रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रहे। दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने बराबरी का गोल दागने की कोशिश जारी रखी लेकिन उसे आखिर तक सफलता नहीं मिली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »