29 Mar 2024, 04:23:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फिर हो सकता है भारत-पाकिस्तान हॉकी टीमों का मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 12:17PM | Updated Date: Aug 31 2019 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी मैदान पर भिड़ती हैं, दर्शकों को जोश सातवें आसमान पर होता है। मैच क्रिकेट का हो या फिर हॉकी का फैंस के जोश में काई कमी नहीं देखने को मिलती। 2020 में होने वाले टोक्यो ओलिंपिक में जगह बनाने के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें हॉकी के मैदान पर आमने-सामने हो सकती हैं।

पाकिस्तान की टीम ओलिंपिक क्वालीफायर खेलने भारत आ सकती है। पुरुष और महिला क्वालीफायर के मुकाबलों को 25 से 27 अक्टूबर और 1 से 3 नवंबर के बीच भारत में कराया जाना है। यहां भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के उम्मीद है। रैंकिंग के हिसाब से सभी टीमों को दो भाग में बांटा गया है। भारत को पहले ग्रुप में रखा गया है जबकि पाकिस्तान की टीम दूसरे ग्रुप में है। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर्स के लिए 9 सितंबर को ड्रॉ निकालेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »