20 Apr 2024, 04:02:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत की अंडर 21 टीम की कप्तान होगी रानी रामपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2015 3:46PM | Updated Date: Jul 11 2015 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल नीदरलैंड में 19 जुलाई से शुरू हो रहे वोल्वो अंतरराष्ट्रीय अंडर 21 हाॅकी टूर्नामेंट में 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर टीम की कप्तान होगी। टूर्नामेंट में मेजबान नीदरलैंड, भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, जर्मनी और चीन की टीमें भाग लेंगी। भारतीय टीम को दिल्ली में लगे अभ्यास शिविर के आधार पर चुना गया है। 
 
आगामी टूर्नामेंट के बारे में मुख्य कोच मथियास अहरेंस ने कहा, यह टूर्नामेंट हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सितंबर में होने वाले सातवें महिला एशिया कप के लिए भी बेस तैयार होगा। टीम का चयन मैदानी तालमेल के आधार पर किया गया है। हमारा पहला मैच नीदरलैंड से है और हमें जीत के साथ आगाज का यकीन है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »