29 Mar 2024, 02:14:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य चुनेगा एक पैनल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 6:38PM | Updated Date: Aug 8 2019 6:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त को दिये जाने वाले राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में पहले राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार तथा द्रोणाचार्य पुरस्कारों का चयन अलग अलग समितियां करती थीं लेकिन इस बार एक ही चयन पैनल सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का चयन करेगा। यह चयन पैनल 12 सदस्यीय होगा और इसकी अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश मुकन्दकम शर्मा करेंगे।

पैनल में छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और पूर्व भारतीय फुटबाल कप्तान बाइचुंग भूटिया को भी शामिल किया गया है। पैनल में इनके अलावा पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान अंजुम चोपड़ा, पूर्व लांग जंपर अंजू बॉबी जार्ज तथा टेबल टेनिस कोच कमलेश मेहता को भी जगह मिली है। खेल सचिव राधे श्याम झुलानिया, साई के महानिदेशक संदीप प्रधान टॉप स्कीम के सीईओ राजेश राजगोपालन के अलावा दो पत्रकारों को भी जगह दी गयी है। यह समिति देश के दो सर्वाच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड, कोचों के लिये द्रोणाचार्य अवार्ड, लाइफटाइम अचीवमेंट के लिये ध्यानचंद अवार्ड और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार का चयन करेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »