20 Apr 2024, 12:57:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कांस्य पदक के प्ले आफ में ब्रिटेन से 1-5 से हारा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2015 9:17PM | Updated Date: Jul 5 2015 9:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेल्जियम। ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में आज यहां भारत का डिफेंस चरमरा गया जिससे टीम को 1-5 की शिकस्त के साथ विश्व हाकी लीग सेमीफाइनल्स में चौथे स्थान के साथ संतोष करना पड़ा।
    

भारत की पुरूष टीम के खिलाफ यह ब्रिटेन की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले ब्रिटेन ने सोल ओलंपिक में शुरूआती राउंड के मुकाबलों में भारत को 3-0 से हराया था और फिर स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा था।
    

ब्रिटेन की टीम ने इससे पहले भारत के खिलाफ एकमात्र बार चार गोल लंदन में 2012 ओलंपिक खेलों के दौरान किए थे। भारतीय डिफेंस को ब्रिटेन के काउंटर अटैक के सामने बार बार परेशानी का सामना करना पड़ा जबकि पेनल्टी कार्नर पर भी डिफेंडरों ने निराश किया।
    

इंग्लैंड को एलेस्टेयर ब्रोग्डन (11वें मिनट), क्रिस ग्रिफिथ्स (27वें मिनट), एश्ले जैकसन (37वें मिनट), एडम डिक्सन (42वें मिनट) और कप्तान बैरी मिडलटन (44वें मिनट) ने 5-0 की बढ़त दिलाई जिसके बाद रूपिंदर पाल सिंह ने 59वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल दागकर भारत की हार के अंतर को कम किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »