20 Apr 2024, 20:06:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जापान को हराकर भारत ने ओलंपिक के लिए उम्मीद बढ़ाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2015 7:35PM | Updated Date: Jul 4 2015 7:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेल्जियम। गोलकीपर सविता ने विरोधी टीम के कई हमलों को नाकाम किया जिससे भारतीय महिला हाकी टीम ने विश्व लीग सेमीफाइनल्स के पांचवें स्थान के प्ले आफ में जापान को 1-0 से हराकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद बढ़ा दी।
   

भारतीय की ओर से मैच विजयी गोल रानी रामपाल ने 13वें मिनट में दागा। वंदना कटारिया के शाट को जापान की गोलकीपर ने रोक दिया लेकिन रानी ने रिबाउंड पर गेंद को गोल में पहुंचा दिया।
   

दिन की स्टार हालांकि सविता रही जो जापान की स्ट्राइकरों और भारत के गोल के बीच चट्टान की तरह डटी रहीं। अंतिम क्वार्टर में जापान को पांच पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन इसके बावजूद विरोधी टीम सविता को छकाकर एक भी गोल नहीं कर सकी।
   

भारतीय टीम पहले क्वार्टर में हासिल की गई बढ़त को अंत तक बरकरार रखने में सफल रही और सविता ने 36 साल में पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की भारत की संभावना बढ़ा दी।
   

भारतीय महिला टीम अब तक सिर्फ एक बार 1980 में मास्को ओलंपिक खेलों का हिस्सा रही है। ओलंपिक कोटा जब आवंटित किया जाएगा तो यहां पांचवां स्थान भारतीय महिला टीम को भी खेलों के महाकुंभ में जगह दिला सकता है। यहां एंटवर्प और हाल में वेलेंसिया में संपन्न हुए विश्व लीग सेमीफाइनल्स में तीन तीन ओलंपिक कोटा दांव पर लगे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »