28 Mar 2024, 21:16:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

HWL:सेमीफाइनल में बेल्जियम ने भारत को 4-0 से धोया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2015 2:50AM | Updated Date: Jul 4 2015 2:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंटवर्प। एफाईएच विश्व हॉकी लीक सेमीफाइनल्स के एक अहम मुकाबले में मेजबान बेल्जियम ने भारतीय टीम को 4-0 से पराजित करके इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली।

 

वैन आउबेल के शानदार खेल की बदौलत मेजबान टीम ने भारतीय टीम को मात दी। आउबेल की हैट्रिक और फिर तानगुए कोसिंस के एक और गोल ने भारतीय टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर ला दिया।

 

बेल्जियम के स्टार आउबेल ने खेल के दूसरे मिनट में ही गोल दाग दिया और कुछ देर बाद दूसरा गोल किया। उनका तीसरा गोल खेल के आखिरी हिस्से में आया। कोसिंस ने पेनल्टी कॉर्नर की मदद से गोल किया। मेजबान टीम खेल के दूसरे हिस्से में भी दो बार गोल करने के काफी करीब पहुंची। उसने पूरे खेल में आक्रमकता बनाए रखी।


 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »