29 Mar 2024, 03:44:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला हॉकी: भारत ने जापान से लिया बदला, जीता स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 5:04PM | Updated Date: Jun 23 2019 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिरोशिमा। ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के पेनल्टी कार्नर पर दो शानदार गोलों की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों की चैंपियन जापान को रविवार को 3-1 से हराकर पिछले साल एशियाई खेलों के फाइनल में मिली हार का बदला चुका लिया और एफआईएच सीरीज फाइनल्स का स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के साथ ही इस साल के अंत में होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट का टिकट हासिल कर लिया था और उसने फाइनल में जापान को शिकस्त दे दी।
 
भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रानी ने एक और गुरजीत कौर ने दो गोल दागे। भारतीय महिला हॉकी टीम को 2020 के टोक्यो ओलंपिक टीम के मेजबान जापान से एशियाई खेलों के फाइनल में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार भारत ने जापान को स्वर्ण जीतने का मौका नहीं दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »