25 Apr 2024, 16:40:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

न्यूजीलैंड की महिला टीम ने आॅस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2015 5:26PM | Updated Date: Jun 26 2015 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंटवर्प। न्यूजीलैंड ने मौजूदा हाॅकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए शुक्रवार को यहां महिला लीग चरण में विश्व कप के रजत पदक विजेता आॅस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा दिया। पहले हाॅफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी जिसके बाद दुनिया की चौथे नंबर की टीम न्यूजीलैंड ने 37वें मिनट में कप्तान अनिता पुंट के पेनल्टी कार्नर पर दागे गोल की बदौलत बढ़त बनाई।

 
एला गुनसन ने इसके बाद 54वें मिनट में मैदानी गोल दागकर मैच को आॅस्ट्रेलिया की पहुंच से दूर कर दिया। इस जीत से न्यूजीलैंड की टीम अपने तीनों मैच जीतकर पूल बी में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके नौ अंक हैं। दुनिया की दूसरे नंबर की टीम आॅस्ट्रेलिया तीन मैचों में छह अंक के साथ दूसरे स्थान पर है और शनिवार को अपने अंतिम पूल मैच में भारत से भिड़ेगी।
 
न्यूजीलैंड को अपने अंतिम मैच में मेजबान बेल्जियम का सामना करना है। पहले मैच में भारत को 1-0 से हराने वाले बेल्जियम ने कल रात पोलैंड को 2-0 से हराया। बेल्जियम के तीन मैचों में छह अंक हैं। उसे एकमात्र हार आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली है। पूल ए के मैचों में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता दक्षिण कोरिया ने फ्रांस को 11-0 से हराया जबकि जापान को इटली ने 2-2 से बराबरी पर रोका।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »