25 Apr 2024, 10:05:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सीरीज हारने के बाद भारत को 2 अंक का नुकसान, बंगलादेश को हुआ फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2015 4:42PM | Updated Date: Jun 25 2015 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला 1-2 से गंवाने के बावजूद भारत ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरा स्थान बरकरार रखा है। हालांकि भारत को दो अंकों का नुकसान हुआ है जबकि बांग्लादेश एक स्थान के सुधार के साथ आईसीसी की हालिया रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंच गया है।
 
मीरपुर में 2-1 से श्रृंखला जीतने के बाद बांग्लादेश के 93 अंक हो गए हैं। उसके अंक छठे स्थान पर काबिज इंग्लैंड से पांच अंक कम जबकि आठवें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज से पांच अंक अधिक है। मशरफे मुतर्जा की टीम 88 अंकों और आठवें स्थान के साथ श्रृंखला खेलने उतरी थी। श्रृंखला में मिली जीत से उसे पांच अंकों का फायदा हुआ है।
 
श्रृंखला में मिली हार के बाद भारतीय टीम के अंक 117 से गिरकर 115 हो गए हैं। इसके बावजूद टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है। विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया सबसे अधिक 129 अंक के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। मामूली अंतर से न्यूजीलैंड तीसरे जबकि दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर बना हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »