29 Mar 2024, 00:46:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हमें अधिक गोल करने की जरूरत : सरदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2015 4:46PM | Updated Date: Jun 24 2015 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंटवर्प। भारतीय हाॅकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने यहां कहा कि उनकी टीम को हाॅकी विश्व लीग सेमीफाइनल में गोल करने की दर में सुधार करने की जरूरत है। इन दिनों अधिकतर गेममेकर की भूमिका में उतरने वाले सरदार ने कल यहां एक बेहतरीन गोल किया जिससे भारत ने पोलेंड को 3-0 से हराया। 
 
भारत अब पूल ए में दो जीत से छह अंक लेकर शीर्ष पर है। सरदार ने मैच के बाद कहा, पोलैंड की टीम को हराना आसान नहीं था। उन्होंने अपनी रक्षापंक्ति को अधिक खिलाड़ियों को उतारा था। उसमें सेंध लगाने के लिए हमें कड़े प्रयास करने पड़े। उन्होंने कहा, हम सुधार कर रहे हैं लेकिन हमें आगे भी सुधार जारी रखने होंगे। हमें अधिक से अधिक गोल करने की जरूरत है। मैंने लंबे समय बाद गोल किया और यह अच्छा गोल था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »