26 Apr 2024, 01:42:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वाल्मिकी भाईयों ने भारत को पोलैंड पर 3-0 से जीत दिलायी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2015 9:54PM | Updated Date: Jun 23 2015 9:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंटवर्प। वाल्मिकी भाईयों युवराज और दविंदर के शानदार प्रदर्शन से भारत की पुरूष हाॅकी टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए हाकी विश्व लीग सेमीफाइनल में यहां पोलैंड को 3-0 से पराजित किया। भारत की तरफ से युवराज (23वें), कप्तान सरदार सिंह(41वें) और दविंदर( 52वें मिनट) ने गोल किये। पोलैंड की यह लगातार दूसरी हार है। उसकी यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में फ्रांस को 3-2 से हराया था। भारत अब 26 जून को चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा।

 

तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था और ठंडी हवाएं चल रही थी। परिस्थितियां पोलैंड के अनुकूल थी और उसने पहले क्वार्टर में अच्छा प्रदर्शन भी किया। उसने अपने रक्षापंक्ति में अधिक खिलाड़ियों को रखकर भारतीयों को परेशान किया और इस बीच जवाबी हमले करने की कोशिश की। 
रमनदीप सिंह के पास शुरू में शुरू में भारत को बढ़त दिलाने का मौका था लेकिन वह चूक गये। पोलैंड की रक्षापंक्ति ने शुरू में भारतीयों को कुछ हमलों को नाकाम किया जिससे पहले क्वार्टर में दबदबा बनाये रखने के बावजूद भारत गोल नहीं कर पाया।
 
 
दूसरे क्वार्टर के शुरू में हालांकि पोलैंड ने अच्छा दबाव बनाया। उन्होंने भारतीय रक्षापंक्ति में सेंध लगायी और 20वें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भारतीय गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने कप्तान पावेल ब्रैटकोवस्की के ड्रैग फ्लिक पर बेहतरीन बचाव करके टीम पर आया संकट टाल दिया।  भारत ने हालांकि अधिकतर समय पोलैंड के पाले में गेंद रखी लेकिन उसे पहली सफलता 23वें मिनट में मिली जब युवराज ने विरोधी टीम के गोलकीपर के सिर के उपर से गेंद को जाली में उलझाया। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »