24 Apr 2024, 23:01:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड में 3 नये सदस्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 6:44PM | Updated Date: Apr 12 2019 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया(एचआई) ने शुक्रवार को अपने कार्यकारी बोर्ड में तीन नये सदस्यों फुरैलात्पम निर्मलता, देवेंद्र प्रताप तोमर और सुनील मलिक को शामिल किया जिनका कार्यकाल 2022 तक प्रभावी होगा। निर्मलता वर्तमान में मणिपुर हॉकी की उपाध्यक्ष हैं, उन्हें अब हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड में जगह दी गयी है जो पूर्व महिला कप्तान असुंता लाकड़ा के पद छोड़ने के बाद खाली हुयी है।

उन्होंने निजी कारणों से अपना संयुक्त सचिव का पद छोड़ दिया है। एचआई ने देवेंद्र प्रताप को नये सह उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। उन्हें कार्यकारी बोर्ड की 61वीं बैठक में आम सहमति के बाद इस पद पर चुना गया है जबकि हॉकी हरियाणा के महासचिव सुनील मलिक को नये सह संयुक्त सचिव पद पर चुना गया है। मलिक पेशे से प्रोफेसर हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »