28 Mar 2024, 15:23:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नई चीजों को परखने उतरेगी भारतीय हॉकी पुरूष टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2015 6:16PM | Updated Date: Jun 19 2015 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंटवर्प। अगले साल होने वाले रियो ओलंपिक में जगह पक्की कर चुकी भारतीय पुरूष हाॅकी टीम एफआईएच हाॅकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स में अपनी रणनीति के साथ प्रयोग करने के इरादे से उतरेगी और शनिवार को यहां अपने पहले मैच में फ्रांस से भिड़ेगी। एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल्स के साथ बेल्जियम के इस शहर में 1920 ओलंपिक के बाद पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है और इसके जरिये पुरूष और महिला वर्ग में शीर्ष तीन पर रहने वाली टीमों को 2016 ओलंपिक में जगह मिलेगी।

 

इस टूर्नामेंट में भारत ही केवल एक ऐसी टीम है जो पिछले साल इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद रियो के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। टूर्नामेंट में गत विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया के अलावा पूर्व ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान और ब्रिटेन की टीम भी हिस्सा ले रही है। रियो ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई करने के कारण पाल वान ऐस के मार्गदर्शन वाली भारतीय टीम के पास इस बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में नयी चीजों को परखने का मौका होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »