28 Mar 2024, 21:42:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 3-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2019 2:14PM | Updated Date: Apr 5 2019 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मलेशिया में खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। स्ट्राइकर वंदना कटारिया के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान मलेशिया को 3-0 से शिकस्त दी है। वंदना ने मैच के 17वें और 60वें मिनट में दो गोल दागे जबकि लालरेम्सियामी ने 38वें मिनट में भारत की तरफ से गोल किया।
 
मुकाबला शुरू होते ही मलेशिया को तीसरे ही मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला। लेकिन भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता की मुस्तैदी से मलेशिया गोल करने से चूक गया। जिसके तुरंत बाद भारतीय टीम ने भी आक्रामकता दिखाई लेकिन मलेशियाई टीम ने लालरेम्सियामी और नवनीत कौर का प्रयास विफल कर दिया।  इस दौरान भारतीय टीम को एक पेनल्टी कार्नर भी जो गोल में तब्दील नहीं हो सका। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »