29 Mar 2024, 11:36:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने आखिरी क्षणों में खाया गोल, कोरिया से मैच ड्रॉ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 6:08PM | Updated Date: Mar 24 2019 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इपोह। मैच जीतने से एक कदम की दूरी पर खड़ी भारतीय पुरूष हॉकी टीम को यहां आखिरी क्षणों में विपक्षी टीम से गोल खाना महंगा पड़ा और सुल्तान अजलान शाह कप टूर्नामेंट में कोरिया के साथ उसका मुकाबला रविवार को यहां 1-1 से ड्रॉ समाप्त हो गया। बारिश के कारण प्रभावित रहे भारत और कोरिया के मैच में पहला क्वार्टर ड्रॉ रहित रहा था लेकिन मनदीप सिंह ने फिर दूसरे क्वार्टर के 28वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारतीय टीम ने इस बढ़त को आखिरी समय तक कायम तो रखा लेकिन मैच समाप्ति के आखिरी 59वें मिनट में कोरिया के जांग जोंगहियून ने बराबरी का गोल दाग भारत से जीत छीन ली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »