24 Apr 2024, 13:07:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजलान शाह कप : भारत ने चैंपियन जापान को 2-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 5:09PM | Updated Date: Mar 23 2019 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इपोह मलेशिया। भारत की युवा टीम ने नए सत्र की विजयी शुरुआत करते हुए एशियाई खेलों के चैंपियन जापान को सुलतान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में शनिवार को 2-0 से हरा दिया।
 
भारत ने पिछले वर्ष जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में जापान को ग्रुप चरण में 8-0 से पीटा था। भारत को सेमीफाइनल में मलेशिया से सडन डैथ में हार का सामना करना पड़ा था जबकि जापान ने फाइनल में मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।
 
भारत की जीत में वरुण कुमार ने 24वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल किया जबकि सिमरनजीत सिंह ने 56वें मिनट में दूसरा गोल दागा। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए कई अनुभवी खिलाड़ियों को विश्राम दिया था। भारत का अगला मुकाबला रविवार को दक्षिण कोरिया से होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »