29 Mar 2024, 21:20:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जूनियर महिला हाकी खिलाड़ियों से मिले धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2015 7:48PM | Updated Date: Jun 14 2015 7:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जूनियर महिला हाकी खिलाड़ी उस समय हैरान रह गई जब मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर अभ्यास सत्र के दौरान उनसे वनडे क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुलाकात की।
    

बांग्लादेश में वनडे श्रृंखला से पहले धोनी यहां निजी अभ्यास के लिये आये हैं जबकि जूनियर हाकी खिलाड़ी अभ्यास शिविर में भाग ले रहे हैं। भारत के 48 जूनियर महिला हाकी खिलाड़ी नीदरलैंड में 18 से 26 जुलाई तक होने वाले वोल्वो अंतरराष्ट्रीय अंडर 21 महिला टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं।
    

हाकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर चल रहे अभ्यास शिविर के दौरान जूनियर महिला खिलाड़ियों से मुलाकात की जो नीदलैंड में होने वाले वोल्वो अंतरराष्ट्रीय अंडर 21 टूर्नामेंट और चीन में होने वाले सातवें जूनियर महिला एशिया कप की तैयारी कर रही हैं।’’ पिछले साल टेस्ट कप्तानी को अलविदा कहने वाले धोनी ने खिलाड़ियों के साथ कुछ समय बिताया। उन्होंने खिलाड़ियों से तैयारी के बारे में बात की और भावी चुनौतियों के लिये शुभकामनायें दी। धोनी हाकी इंडिया लीग में रांची रेज टीम के सह मालिक भी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »