20 Apr 2024, 04:08:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

अपनाएं ये टिप्स, आपकी लाइफ हमेशा रहेगी स्ट्रेस फ्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2018 10:24AM | Updated Date: Nov 5 2018 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई स्ट्रेस से परेशान है। किसी के काम का स्ट्रेस है तो कोई अपनी फेमिली को लेकर स्ट्रेस में है। आपको बता दें आपका यह स्ट्रेस आपकी सेहत का दुश्मन बन सकता है।
 
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई स्ट्रेस से परेशान है। किसी के काम का स्ट्रेस है तो कोई अपनी फेमिली को लेकर स्ट्रेस में है। आपको बता दें आपका यह स्ट्रेस आपकी सेहत का दुश्मन बन सकता है।  
 
ऐसे में जरूरी है कि जीवन में एक बैलेंस मेंटेन किया जाएं। इसकी सहायता से आप काफी हद तक स्ट्रेस पफ्री जीवन जी सकते हैं: सबसे पहले जरूरी है कि आपको जिन बातों से स्ट्रेस होता है, उनकी जड़ तक पहुंचें। उनके फायदे और नुकसान के बारे में विचार करें। जहां जरूरी हो, वहां एक्शन भी लें।   
 
एक पॉजिटिव और रियलिस्टिक एटीट्यूड रखें। दूसरों के साथ अपनी फीलिंग्स को शेयर करें। व्यवहार में नम्रता लाएं। गुस्सा करने से, बचाव करने से या चुप बैठे रहने से कुछ नहीं होता है। योगा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। 
 
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे आप बेहतर फील करेंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। हेल्दी खाना खाएं। फल, सब्जी, अनाज और प्रोटीन पर ज्यादा फोकस करें। ज्यादा शकर खाने से बचें। अपनी हॉ​बिज और शौक के लिए समय निकालें।  
 
अधिक से अधिक समय इनके साथ बिताएं। आराम करें, क्योंकि आपकी बॉडी भी स्ट्रेस से बाहर निकलने के लिए समय मांगती है। तनाव कम करने के लिए शराब, ड्रग्स और खाने का सहारा न लें। उन लोगों के साथ ज्यादा वक्त बिताएं, जिनसे आप प्यार करते हैं। टाइम मैनेज करना सीखें। जहां 'ना' कहना है वहां 'ना' कहना शुरू करें। इससे भी आपका स्ट्रेस लेवल कम होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »