29 Mar 2024, 06:39:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद है खुबानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2018 5:14PM | Updated Date: Oct 29 2018 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हड्डियों को रखें मजबूत
खुबानी के जूस में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देने में मदद करते हैं। इसके अलावा खुबानी में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस आदि मिनरल्स होते हैं जो शरीर को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाएं रखता है।
 
आंखों की रोशनी बढ़ाए
गलत खान-पान और बुरी आदतों के कारण लोगों की आंखों की रोशनी कम होती जा रही है। ऐसे लोगों के लिए खुबानी का जूस काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
 
एनीमिया की शिकायत
खुबानी का जूस पीने से कभी भी एनीमिया की शिकायत नहीं होती क्योंकि इसमें आयरन और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाते हैं। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती।

कब्ज से मिलें राहत
खुबानी का जूस फाइबर का बहुत अच्छा स्त्रोत है। इसलिए इसे पीने से कब्ज की समस्या नहीं होती और पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »