25 Apr 2024, 12:44:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

सोने से पहले योग संगीत सुनने से दिल रहेगा हमेशा स्वस्थ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2018 2:04PM | Updated Date: Sep 17 2018 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोने से पहले योगा म्यूजिक सुनना घातक दिल के दौरे को रोक सकता है। यह दावा एक नए शोध के आधार पर किया जा रहा है। इसके अनुसार सोने से पहले ध्यान केंद्रत करने वाला मधुर संगीत सुनने से दिल की धड़कन की परिवर्तनशीलता बेहतर होती है।
 
इससे खतरे या विश्वाम की अवस्था में खून पम्प करने की अपनी गति बदलने का काम बेहतर ढंग से कर सकता है। इससे पिछले एक शोध से पता चला था कि दिल की धड़कन में परिवर्तनशीलता की कम क्षमता होने से दिल के दौरे या स्ट्रोक का जोखिम 45 प्रतिशत तक बढ़ जाता है, जिससे उनकी मौत होने की संभावना भी अधिक हो जाती है।
 
विज्ञान के अनुसार योगा के लाभ
एक शोध के बाद पता चला है कि योगा सैंट्रल नर्वस सिस्टम को लाभ पहुंचाता है। रोगों से लड़ने की शक्ति को मजबूत करता है और ध्यान केंद्रण में भी मदद करता है।
 
स्वस्थ शरीर के लिहाज से योगा और ध्यान लगाने से शरीर में सूजन कम होती है। इससे सैंट्रल नर्वस सिस्टम तथा इम्यून सिस्टम बेहतर ढंग से काम कर पाते हैं।
 
योगा म्यूजिक सुनने से व्यक्ति की धड़कन में भिन्नता बढ़ जाती है और इससे घबराहट कम होती है। इसके साथ ही इससे आप खुश भी रहते हैं।
 
एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि इस प्राचीन आध्यात्मिक अभ्यास से चिंता तथा अवसाद भी कम हो जाता है। इसके साथ ही इससे व्यक्ति अधिक सजग रहता है।
 
योगा तनाव से निपटने में मदद करने वाले विश्ष्ट प्रोटीन्स तथा हार्मोंस के स्तर को भी बढ़ाता है।
 
ध्यान लगाने के लाभ
मैडीटेशन यानी ध्यान लगाने से तनाव कम होता है।
यह लोगों को धूम्रपान छोड़ने में भी मदद कर सकता है, जिससे दिल का घातक दौरे का खतरा कम हो जाता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ध्यान लगाने से दिल की बीमारी का जोखिम पैदा करने वाले कारण खत्म होते हैं। खासकर इससे रक्तचाप, चिंता तथा अवसाद का स्तर कम हो जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »