25 Apr 2024, 15:17:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

सेहत के लिए बहुत लाभदायक है पान के पत्ते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 1:40PM | Updated Date: Aug 31 2018 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पान के पत्तों का ज्यादातर उपयोग दो ही चीज में किया जाता है एक तो पान बना कर खाने के रूप में और दूसरा पान के पत्तों को पूजा के रूप में उपयोग में लिया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि पान के पत्तों के द्वारा आप अपने समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि पान के पत्तें को आयुर्वेदीक रूप में भी देखा जाता है इससे आप अपने शरीर की कई तरह की गंभीर समस्याओं से निजात भी पा सकते है। यह एक दवा के रूप मे काम में लिया जाता है।
 
पान के पत्तों से आप अपने शरीर से पसीने की वजह से आने वाले बदबू को भी पूर्ण्तः दूर कर सकते है। इस काम के लिए पान का पत्ता बहुत फायदेमंद माना जाता हे। अपने शरीर से पसीने की बदबू को दूर करने के लिए नहाने से करीबन दो घंटे पहले आप पान के तीन चार पत्तों को पानी में डाल दे और कुछ देर के ​लिए छोड दे। और नहाते समय इस पानी के लिए को उपयोग में ले। इससे आपको भी फ्रेश फील होगा और साथ ही ​कुछ ही समय में पसीने की बदबू भी पूर्ण्तः दूर हो जाएगी।
 
वही इसका प्रयोग चेहरे पर आने वाले किल मुंहासों को हटाने के लिए भी किया जाता है। यह चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चेहरे पर मुंहासों को हटाने के लिए पान के कुछ पत्तों को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना ले और इसमें थोडा से ​हल्दी मिक्स करे। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर मुंहासों वाली जगह पर लगाए। इसे एक सप्ताह तक लगातार लगाने से चेहरे पर मुंहासों जैसी गंभीर समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »